Skip to main content

राजस्थान की नदियां

 

राजस्थान की नदियां





राजस्थान का अधिकांश भाग रेगिस्तानी है अतः वहां नदीयों का विशेष महत्व है। पश्चिम भाग में सिचाई के साधनों का अभाव है परिणाम स्वरूप यहां नदीयों का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। प्राचीन समय से ही नदियों का विशेष महत्व रहा |राजस्थान में महान जलविभाजक रेखा का कार्य अरावली पर्वत माला द्वारा किया जाता है। अरावली पर्वत के पूर्व न पश्चिम में नदियों का प्रवाह है और उनका उद्गम "अरावली" पर्वत माला है।

राजस्थान की नदियां

1.चम्बल नदी(चर्मण्वती,नित्यवाही,सदानिरा,कामधेनू)

राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले मे चैरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बंूदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। यह नदी मध्यप्रदेश के 4 जिलों महु, मंन्दसौर, उज्जैन और रतलाम से होकर बहती है।

राजस्थान की एकमात्र नदी जो अ्रन्तर्राज्यीय सीमा का निर्माण करती है- चम्बल नदी है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई - 966 कि.मी. है जबकि राजस्थान में यह 135 कि.मी बहती है।यह 250 कि.मी. लम्बी राजस्थान की मध्यप्रदेश के साथ अन्र्तराज्जीय सीमा बनाती है। यह भारत की एकमात्र नदी है जो दक्षिण दिशा से उत्तर की ओर बहती है।राजस्थान और मध्य-प्रदेश के मध्य चम्बल नदी पर चम्बल घाटी परियोजना बनाई गयी है और इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है।

  1. गांधी सागर बांध (म.प्र.)
  2. राणा प्रताप सागर बांध (चितौड़,राज.)
  3. जवाहर सागर बांध (कोटा,राज.)
  4. कोटा सिचाई बांध (कोटा, राज.)

सहायक नदियां : पार्वती, कालीसिंध, बनास, बामनी, पुराई

चम्बल नदी में जब बामनी नदी (भैसरोड़गढ़ में) आकर मिलती है तो चितौड़गढ़ में यह चूलिया जल प्रपात बनाती है, जो कि राजस्थान का सबसे ऊंचा जल प्रपात (18 मीटर ऊंचा) बनाती है। चितौड़गढ़ में भैसरोडगढ़ के पास चम्बल नदी में बामनी नदी आकर मिलती है। समीप ही रावतभाटा परमाणु बिजली घर है कनाडा के सहयोग से स्थापित 1965 में इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ।

रामेश्वरम:- राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में चम्बल नदी में बनास व सीप नदियां आकर मिलती है और त्रिवेणी संगम बनाती है।

डांग क्षेत्र

चम्बल नदी के बहाव क्षेत्र में गहरी गढ़े युक्त भूमि जहां वन क्षेत्रों /वृक्षों की अधिकता है। 30-35 वर्ष पूर्व ये बिहार डाकूओं की शरणस्थली थे इन क्षेत्रों को डांग क्षेत्र कहा जाता है इन्हे 'दस्यू' प्रभावित क्षेत्र भी कहा जाता है।

सर्वाधिक अवनालिक अपवरदन इसी नदी का होता है। चम्बल नदी में स्तनपायी जीव 'गांगेय' सूस पाया जाता है।

काली सिंध

यह नदी मध्यप्रदेश के बांगली गांव(देवास) से निकलती है।देवास, शाजापुर, राजगढ़ मे होती हुई झालावाड के रायपुर में राजस्थान में प्रवेश करती है। झालावाड कोटा में बहती हुई कोटा के नानेरा में यह चम्बल में मिल जाती है। आहु, परवन, निवाज, उजाड सहायक नदियां है।इस नदी पर कोटा में हरिशचन्द्र बांध बना है।

आहु

यह मध्यप्रदेश मेंहदी गांव से निकलती है। झालावाड के नन्दपूूर में राजस्थान में प्रवेश करती है। झालावाड़ कोटा की सीमा पर बहती हुई झालावाड़ के गागरोन में काली सिंध में मिल जाती है।

तथ्य

झालावाड़ के गागरोन में कालीसिंध आहु नदियांे का संगम होता है। इस संगम पर गागरोन का प्रसिद्ध जल दुर्ग स्थित है।

पार्वती

यह मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है।बांरा, कोटा में बहती हुई कोटा के पालीया गांव में चम्बल में मिल जाती है।

तथ्य

पार्वती परियोजना धौलपुर जिले में है।

परवन

यह अजनार/घोड़ा पछाड की संयुक्त धारा है।यह मध्यप्रदेश के विध्याचल से निकलती है। झालावाड में मनोहर थाना में राजस्थान में प्रवेश करती है।झालावाड़ व बांरा में बहती हुई बांरा में पलायता (नक्से के अनुसार अटा गांव) गांव में काली सिंध में मिल जाती है।

बनास नदी

उपनाम: वन की आशा, वर्णानाशा, वशिष्ठिकुल लम्बाई: 480 कि.मी.

बहाव: राजसमंद, चितौडगढ़,़ भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, सं. माधोपुरबेड़च व मेनाल नदीयां बनास में दायीं तरफ से मिलती है।

राजस्थान में पूर्णतः प्रवाह की दृष्टि से सर्वाधिक लम्बी नदी बनास नदी का उद्गम राजसमंद से चितौड़गढ, भीलवाडा, अजमेर, टोंक जिलों से होकर बहती हुई अन्त में सवाई माधोपुर जिले में रामेश्वरम् नामक स्थान पर चम्बल नदी में विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 480 कि.मी. है जो की पूर्णतः राजस्थान में है। पूर्णतया राजस्थान- राजस्थान में बहने वाली सबसे लंम्बी नदी है।

इस नदी पर दो बांध बनाए गए हैः-

  • (अ) बीसलपुर बांध (टोडारायसिंह कस्बा टोंक)
  • (ब) ईसरदा बांध (सवाई माधोपुर)

इससे जयपुर जिले को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

बीगोंद (भीलवाडा) - भीलवाड़ा जिले में बीगौंद नामक स्थान पर बनास नदी में बेडच व मेनाल प्रमुख है। बनास का आकार सर्पिलाकार है।

सहायक नदियां: बेड़च, मेनाल, खारी, कोठारी, मोरेल

बेड़च नदी (आयड़)

उद्गम:- गोगुन्दा की पहाडियां (उदयपुर)

कुल लम्बाई:- 190 कि.मी.

आयड सभ्यता का विकास/बनास संस्कृति

समापन:- बीगोद (भीलवाड़ा)

राजस्थान में उदयपुर जिलें में गोगुंदा की पहाडियां से इस नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 190 कि.मी. है। यह नदी उदयपुर चितौड़ जिलों में होकर बहती हुई अन्त में भीलवाड़ा जिले के बिगोंद नामक स्थान पर बनास नदी में मिल जाती है। चितौड़गढ़ जिले में गम्भीरी नदी इसमें मिलती है।

लगभग 4000 वर्ष पूर्व उदयपुर जिले में इस नदी के तट पर आहड़ सभ्यता का विकास हुआ। बेड़च नदी बनास की सहायक नदी है।

कोठारी

यह राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।

गंभीरी

मध्यप्रदेश के जावरा की पहाडीयों(रतलाम) से निकलती है।चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेडा में राजस्थान में प्रवेश करती है। चित्तौडगढ़ दुर्ग के पास यह बेडच में मिल जाती है।

खारी

यह राजसमंद के बिजराल गांव से निकलती है।राजसमंद, अजमेर , भिलवाड़ा, टोंक में बहती हुई टोंक के देवली में बनास में मिल जाती है। भिलवाडा के शाहपुरा में मानसी नदी आकर मिलती है।भिलवाडा का आसिंद कस्बा इसे के किनारे है।

मोरेल

यह जयपुर के चैनपुरा(बस्सी) गांव से निकलती है।जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर में बहती हुई करौली के हडोती गांव में बनास में मिल जाती है। सवाईमाधोपुर के पिलुखेडा गांव में इस पर मोरेल बांध बना है।

ढुंण्ढ/डुंण्ड

यह जयपुर के अजरोल/अचरोल से निकलती है।जयपुर,दौसा में बहती हुई दौसा लालसोट में यह मोरेल में मिल जाती है। इस नदी के कारण जयपुर के आस-पास का क्षेत्र ढुंढाड कहलाता है।

बाणगंगा नदी

उपनाम:- अर्जुन की गंगा, तालानदी, खण्डित, रूडित नदी

कुल लम्बाई:- 380 कि.मी.

बहाव:- जयपुर, दौसा, भरतपुर

समापन:- यू.पी. मे फतेहबाद के पास यमुना

एक मान्यता के अनुसार अर्जुन ने एक बाण से इसकी धारा निकाली थी अतः इसे अर्जुन की गंगा भी कहते है।लगभग 380 कि.मी. लम्बी इस नदी का उद्गम जयपुर जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। यह जयपुर, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।उपनाम: इसे खण्डित रूण्डित व तालानदी भी कहते है। इस नदी के तट पर बैराठ सभ्यता विकसित हुई।

राजस्थान में बैराठ नामक स्थान पर ही मौर्य युग के अवशेष प्राप्त हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

पटवारी भर्ती 2021 के महत्वपूर्ण GKImportant GK of Patwari Recruitment 2021

 “पटवारी भर्ती 2021 के महत्वपूर्ण GK” 1. राजस्थान के किस जिले को अन्न का कटोरा कहते हैं? (A)पाली (B)झालावाड (C)हनुमानगढ़ (D)श्रीगंगानगर उत्तर- श्रीगंगानगर 2. किस जिले में आकाल वुड फॉसिल पार्क स्थित हैं? (A)जैसलमेर (B)बांसवाडा (C)जयपुर (D) चुरू उत्तर- जैसलमेर 3. किराडू मन्दिर कहाँ स्थित हैं? (A)रामगढ़ (जैसलमेर) (B)फलौदी (C)किशन गढ़ (D)जामसर उत्तर – रामगढ़ (जैसलमेर) 4. राजस्थान के किस तीरंदाज को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है ? (A)श्याम लाल मीणा (B)लिम्बा राम (C)ये दोनों (D)इनमें से कोई नहीं उत्तर- ये दोनों 5. तनोट देवी का मन्दिर किस जिले में स्थित हैं? (A)बाड़मेर (B)जैसलमेर (C)चुरू (D)सीकर उत्तर- जैसलमेर 6. राजस्थान के किस जिले में पेट्रोलियम के भण्डार मिले हैं?  (A)सीकर (B)बाड़मेर (C)जैसलमेर (D)जालौर उत्तर- बाड़मेर 7. निम्न में से मारवाड़ के पंच पीरो में किसका नाम लिया जाता हैं? (A)भोम्याजी (B)तेजाजी (C)रामदेवजी (D)गोगाजी उत्तर – गोगाजी 8. प्रसिद्ध कैला देवी का मेला किस जिले में आयोजित होता हैं? (A)भरतपुर (B)करौली (C)जोधपुर (D)टोंक उत्तर- करौली 9. राजस्थान मे “मारवाड़ उत्सव” किस जिले में ...

MDSU Admit Card 2020 Name Wise | BA, B.Sc, B.Com, MA Hall Ticket @mdsuexam.org

MDSU Admit Card 2020   www.mdsuajmer.ac.in:-  Hello Friends, Yadi aap  Maharshi Dayanand Saraswati University ke BA. B.SC, B.COM, MA, M.SC,   M.COM Part 1, Part 2, Part 3 Exam  ke liye Admit Card 2020 download Karna chahte hain to aap is post ki madad se kar sakte hain. Jo bhi  Regular, Private, Non-College and Ex-Students MDSU  ke students hain, ve iske official site se  UG, PG 1st, 2nd, Aur 3rd Years Exam  ke liye Admit card online download kar sakte hain. Is post me aap sabhi ko  Maharshi Dayanand Saraswati University  ke Admit card download karne ki puri jankari di ja rahi hai. To aap is post ko pura padhkar  MDSU Admit Card 2020  online download karne ke liye jankari prapt kar sakte hain. MDSU Admit Card 2020 Jo bhi Students  Maharshi Dayanand Saraswati University  me study kar rahe hain aur Exam me bhag lene ke liye form bhar chuke hain ve iske official site se apna Admit card download kar sakte hain ...

How to Downlod Admit Card From www.predeled.com 2021 Admit Card Link Download

 How to Downlod Admit Card From www.predeled.com 2021 बीकानेर ने परीक्षा को बीएसटीसी घोषित कर दिया है यदि आप एडमिट कार्ड की तलाश कर रहे हैं, तो आपको इसे उनकी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करना होगा।  उम्मीदवार परीक्षा तिथि से कम से कम दस दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार के रूप में, परीक्षा में 31 आयोजित किया जाएगा  सेंट  अगस्त 2021, और आप दो वेबसाइटों का उपयोग राजस्थान bstc परीक्षा 2021 और स्वीकार कार्ड के बारे में कार्ड 2021 स्वीकार करने के लिए सभी के लिए ताजा खबर आपके bstc प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं , आपको रोजाना आधिकारिक लिंक पर विजिट करते रहना होगा।  उम्मीदवार आवेदन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से बीएसटीसी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  उम्मीदवार नाम के अनुसार प्री डी.ईएल.एड एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।  परीक्षा के समय, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।  परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन ...