Skip to main content

राजस्थान के संभाग Rajasthan Ke Sambhag

देश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए और व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए देश को राज्यों में बांटा जाता है। फिर राज्यों को जिलों में बांटा जाता है। राजस्थान में राज्य और जिलों के बिच संभाग है।कई जिलों को जोड़ कर संभाग बनाया जाता है।

राजस्थान में वर्तमान में 7 संभाग हैं।

  1. जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू
  2. जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
  3. भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
  4. अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
  5. कोटा संभाग- कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़
  6. बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू
  7. उदयपुर संभाग- उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई।अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।
1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना। 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।

तथ्य

राज्य के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री - हिरा लाल शाश्त्री (1949-1951)।
राजस्थान के पहले आम चुनाव कब हुए - जनवरी 1952 ।
पहले आम चुनाव में विधानसभा में कितनी सीटे थी -160 सीटे थी ।
विधान सभा की पहली बैठक कब और कहाँ हुई - 29 मार्च 1952 को सवाई मानसिंह टाउन हाल में ।
प्रथम राजस्थान विधान सभा (1952-1957) का उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ।
राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री - टिकाराम पालीवाल (1952)।
सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकोर्ड - मोहनलाल सुखाडिया (17 वर्ष ) ।
आधुनिक राजस्थान का निर्माता - मोहनलाल सुखाडिया ।
सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता - हीरालाल देवपुरा (16 दिन )।
राजस्थान में अनुसूचित जाती के पहले मुख्यमंत्री - जगन्नाथ पहाड़िया (भुसावर -भरतपुर )।
नया विधान सभा भवन कब बनाया गया - 2001 में ।
इसमें किन स्थानों के पत्थरो का उपयोग किया गया है - जोधपुर और करोली के पत्थरों का ।राजस्थान के उस महाराजा का नाम बताओ जो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी राजप्रमुख रहा - सवाई मानसिंह (1949-1956)।

जयपुर

जिले - जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं(5 जिले - Trick : जय दोसी अंझू की)
क्षेत्रफल - 36,615 वर्ग किमी.
  1. सर्वाधिक जनसंख्या
  2. सर्वाधिक घनत्व
  3. सर्वाधिक अनुसूचति जाति प्रतिशत जनसंख्या
  4. सर्वाधिक साक्षरता - 72.99

जोधपुर

जिले - जोधपुर , बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, जैसलमेर(6 जिले - Trick : जद बाप जासी जैसलमेर)
क्षेत्रफल - 1,17,800 वर्ग किमी.
  1. सर्वाधिक क्षेत्रफल
  2. सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर
  3. सबसे कम साक्षरता - 59.57
  4. सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
  5. अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा
  6. अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्जीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय

बीकानेर

जिले - बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़(4 जिले - Trick : बीका जी चंगा है)
क्षेत्रफल - 64,708 वर्ग किमी.
  1. सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या
  2. न्युनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
  3. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय
  4. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग
  5. सबसे कम नदियों वाला संभाग(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)

अजमेर

जिले - अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक(4 जिले - Trick : अभी नाटो)
क्षेत्रफल - 43,848 वर्ग किमी.
  1. राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग
  2. न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा
  3. सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग

उदयपुर

जिले - उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़(6 जिले - Trick : उचित राजा का डुबा प्रताप)
क्षेत्रफल - 36, 942 वर्ग किमी.
  1. सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति
  2. सर्वाधिक लिंगानुपात
  3. सर्वाधिक अन्तर्राज्जीय सीमा
  4. दो बार अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग

कोटा

जिले - कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी(4 जिले - Trick : कोझा बाबू)
क्षेत्रफल - 24,204 वर्ग किमी.
  1. न्यूनतम जनसंख्या
  2. सर्वाधिक नदियों वाला संभाग(नदियों वाला जिला- चित्तौड़गढ़)

भरतपुर

जिले - भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धाौलपुर(4 जिले - Trick : भर मां की धोक)
क्षेत्रफल - 18,122 वर्ग किमी.
4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।
भरतपुर संभाग दो संभागों से अलग होकर बना जो निम्न है।
जयपुर संभाग से भरतपुर व धौलपुर लिये गये तथा कोटा संभाग से सवाई माधोपुर व करौली लिये गये।
  1. अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा
  2. अन्तर्राज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग- बीकानेर व जोधपुर
सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर
न्युनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग-बीकानेर
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय-बीकानेर
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय -जोधपुर
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग- जोधपुर
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- बीकानेर

अन्तर्राज्जीय सीमा

अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाले संभाग-सात
सर्वाधिक अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला सम्भाग- उदयपुर
न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग- अजमेर
अन्तर्राज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय- भरतपुर
अन्तर्राज्जीय सीमा से दुर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर
अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग -जोधपुर
अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- भरतपुर
दो बार अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग- उदयपुर(चित्तौड़गढ़ के दो भाग)
राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग- अजमेर
सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग-अजमेर
सर्वाधिक नदियों वाला संभाग-कोटा(नदियांे वाला जिला- चित्तौड़गढ़)
सबसे कम नदियों संभाग- बीकानेर(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)
.......
वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2संभाग(जोधपुर व उदयपुर) है तथा 5 जिलों वाला संभाग एक जयपुर है।तथा 4 जिलों वाले संभाग(बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर)4है।
4 जुन, 2005 से पुर्व 7 जिलों वाला संभाग- जयपुर, 6जिलों वाला संभाग- जोधपुर व कोटा,5 जिलों वाला संभाग उदयपुर, 4जिलों वाला संभाग 2(बीकानेर व अजमेर) थे।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. राजस्थान दिवस मनाया जाता है ?- 30 मार्च|
2.मतस्य संघ का प्रशासन राजस्थान को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया ?- सन 1949 में ( 15 मई 1949 को जब मत्स्य संघ का विलय संयक्त वृहत राजस्थान में किया गया |)
3.राजपूताना के भोगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया ? - 1 नवम्बर 1956
4.वृहत राजस्थान के प्रधान मंत्री थे ?- हीरालाल शास्त्री
5.कितनी रियासतों और ठिकानो के एकीकरण से राजस्थान क़ा निर्माण हुआ ? - 19 रियासते और 3 ठिकाने |
6.1527 इ में महाराणा सांगा व् बाबर के मध्य खानवा का यूद्ध किस जिले में हुआ ? - भरतपुर |
7.महाराणा प्रताप को किसने अपनी संपत्ति प्रदान की ? - भामाशाह |
8.दिबेर के यूद्ध (अक्टू- 1582) के पश्चात महाराणा प्रताप की राजधानी कहाँ थी? - चावंड|
9.मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी ? - पन्नाधाय |
10.अजैयराज चोहान संस्थापक थे ? - अजमेर के |
11.महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ हुआ ? - गोगुन्दा में |
12.आदिवराह की उपाधि किस राजपूत शाशक ने धारण की? - मिहिरभोज प्रथम (यह गुर्जर प्रतिहार वंश का था )|
13.यूद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया? - हाडी रानी |
14.राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शाशन किया ? - कच्छवाहा |
15.ताम्र नगरी सभ्यता कहलाती थी ? - आह्ड की सभ्यता |
16.कालीबंगा कंहा स्थित है ? - हनुमान गढ़ |
17.मोर्य सभ्यता के प्रमाण किस स्थान पर मिले है? - विराटनगर जयपुर |
18.प्राक सिन्धु सभ्यता व् सिन्धु सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है ? - कालीबंगा से
19.प्राचीन हड़प्पा स्तरों में एक ही खेत में साथ साथ दो फसलों को उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ? - कालीबंगा से |
20.राजस्थान में बोद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिलते है ? - विराटनगर जयपुर |
21.राजस्थान में बोद्ध धर्म के मठ कहाँ मिले है ? - विराट नगर जयपुर |
22.राजस्थान का अभिलेखागार कहाँ स्थित है ? - बीकानेर |
23.अनाल्स एंड एंटीक्विटिस ऑफ़ राजस्थान किसने लिखी थी ? - कर्नल जेम्स टोड ने |
24.जेम्स टोड कहाँ के पोलिटिकल एजेंट थे ? - पश्चिमी राजस्थान स्टेट का |
25.1567-1568 इ में चित्तोड़ के मुग़ल घेरे के दोरान दो राजपूत सामंतों ने दुर्ग की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए ? - जयमल, पत्ता |
26.हल्दी घांटी युद्ध में एक मात्र मुस्लिम सरदार जो महाराणा प्रताप के साथ था ? - हाकिम खां सूरी |
27.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की - माणिक्य लाल वर्मा |
28.राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दे रखा था - झालावाड |
29.राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारंभ करने में पहल की - मेवाड़ |
30.बिजोलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता कोन थे - साधू सीताराम दास |

Comments

Popular posts from this blog

पटवारी भर्ती 2021 के महत्वपूर्ण GKImportant GK of Patwari Recruitment 2021

 “पटवारी भर्ती 2021 के महत्वपूर्ण GK” 1. राजस्थान के किस जिले को अन्न का कटोरा कहते हैं? (A)पाली (B)झालावाड (C)हनुमानगढ़ (D)श्रीगंगानगर उत्तर- श्रीगंगानगर 2. किस जिले में आकाल वुड फॉसिल पार्क स्थित हैं? (A)जैसलमेर (B)बांसवाडा (C)जयपुर (D) चुरू उत्तर- जैसलमेर 3. किराडू मन्दिर कहाँ स्थित हैं? (A)रामगढ़ (जैसलमेर) (B)फलौदी (C)किशन गढ़ (D)जामसर उत्तर – रामगढ़ (जैसलमेर) 4. राजस्थान के किस तीरंदाज को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है ? (A)श्याम लाल मीणा (B)लिम्बा राम (C)ये दोनों (D)इनमें से कोई नहीं उत्तर- ये दोनों 5. तनोट देवी का मन्दिर किस जिले में स्थित हैं? (A)बाड़मेर (B)जैसलमेर (C)चुरू (D)सीकर उत्तर- जैसलमेर 6. राजस्थान के किस जिले में पेट्रोलियम के भण्डार मिले हैं?  (A)सीकर (B)बाड़मेर (C)जैसलमेर (D)जालौर उत्तर- बाड़मेर 7. निम्न में से मारवाड़ के पंच पीरो में किसका नाम लिया जाता हैं? (A)भोम्याजी (B)तेजाजी (C)रामदेवजी (D)गोगाजी उत्तर – गोगाजी 8. प्रसिद्ध कैला देवी का मेला किस जिले में आयोजित होता हैं? (A)भरतपुर (B)करौली (C)जोधपुर (D)टोंक उत्तर- करौली 9. राजस्थान मे “मारवाड़ उत्सव” किस जिले में ...

MDSU Admit Card 2020 Name Wise | BA, B.Sc, B.Com, MA Hall Ticket @mdsuexam.org

MDSU Admit Card 2020   www.mdsuajmer.ac.in:-  Hello Friends, Yadi aap  Maharshi Dayanand Saraswati University ke BA. B.SC, B.COM, MA, M.SC,   M.COM Part 1, Part 2, Part 3 Exam  ke liye Admit Card 2020 download Karna chahte hain to aap is post ki madad se kar sakte hain. Jo bhi  Regular, Private, Non-College and Ex-Students MDSU  ke students hain, ve iske official site se  UG, PG 1st, 2nd, Aur 3rd Years Exam  ke liye Admit card online download kar sakte hain. Is post me aap sabhi ko  Maharshi Dayanand Saraswati University  ke Admit card download karne ki puri jankari di ja rahi hai. To aap is post ko pura padhkar  MDSU Admit Card 2020  online download karne ke liye jankari prapt kar sakte hain. MDSU Admit Card 2020 Jo bhi Students  Maharshi Dayanand Saraswati University  me study kar rahe hain aur Exam me bhag lene ke liye form bhar chuke hain ve iske official site se apna Admit card download kar sakte hain ...

राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के भौगोलिक नाम (Geographical names of different regions of Rajasthan

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए निचे जाये राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के भौगोलिक नाम भोराठ/भोराट का पठार:-  उदयपुर के कुम्भलगढ व गोगुन्दा के मध्य का पठारी भाग। लासडि़या का पठारः-  उदयपुर में जयसमंद से आगे कटा-फटा पठारी भाग। गिरवाः-  उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एकतश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है। देशहरोः-  उदयपुर में जरगा(उदयपुर) व रागाा(सिरोही) पहाड़ीयों के बीच का क्षेत्रसदा हरा भरा रहने के कारण देशहरो कहलाता है। मगराः - उदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय भाग मगरा कहलाता है। ऊपरमालः-  चित्तौड़गढ़ के भैसरोड़गढ़ से लेकर भीलवाडा के बिजोलिया तक कापठारी भाग ऊपरमाल कहलाता है। नाकोडा पर्वत/छप्पन की पहाडि़याँः-  बाडमेर के सिवाणा ग्रेनाइट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाड़ीयों का समुह नाकोड़ा पर्वत। छप्पन की पहाड़ीयाँ कहलाती है। छप्पन का मैदानः-  बासवाडा व प्रतापगढ़ के मघ्य का भू-भाग छप्पन का मैदान कहलाता है। यह मैदान माही नदी बनाती है।(56 गावों का समुह या 56 नालों का समुह) राठः...